BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, आज से नौतपा की शुरुआत

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, आज से नौतपा की शुरुआत
रायपुर। रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया। कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है और आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, धमतरी, और राजनांदगांव सहित कई संभागों में तापमान 44°C से 46°C तक दर्ज किया गया है।मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में लू (हीट वेव) को लेकर ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किए हैं।

राजनांदगांव रविवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जबकि रायपुर में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचें।शरीर में पानी की कमी न होने दें और थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। सफर में निकलते समय सिर को सूती कपड़े से ढकें और धूप के चश्मे का प्रयोग करें।खानपान में नींबू पानी, छाछ, मट्ठा, और मौसमी फलों के रस को शामिल करें। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार नौतपा के दौरान तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।

Subscribe Now