फरीदाबाद,
26 अप्रैल (हि.स.)। चौकी संजय कॉलोनी पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ
दुष्कर्म के मामले में पांच महीने से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया
है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार
आरोपित उत्तर प्रदेश के बलिया का निवासी बलवंत उर्फ संग्राम (33) यहां
मुजेसर एरिया में किराए के मकान पर रहता था। आरोपित फरीदाबाद की एक कंपनी
में नौकरी करता था। आरोपित के पड़ोस की एक नाबालिक लड़की से दोस्ती कर ली
और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। लड़की के गर्भवती हो गई। लड़की के
परिजनों को शुरू में पता नहीं चला लेकिन नवंबर 2023 में जब लडक़ी को अस्पताल
ले गया तो पता चला कि उसे बच्चा होने वाला है और 30 नवंबर 2023 को लड़की
की डिलीवरी हो गई। इस बात की जानकारी जैसे ही आरोपित को मिली तो वह घर से
फरार हो गया। लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर थाने में पोक्सो एक्ट के
तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए अपने
ठिकाने बदल बदल कर रहने लगा। पुलिस ने अपने सूत्रों और तकनीकी के आधार पर
आरोपित को सरूरपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया
कि आरोपित भिवाड़ी में नौकरी करने लगा था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश
किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।