पटना।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को जिला का प्रभारी मंत्री बनाया है। जिसमें उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी को पटना, वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को मुजफ्फरपुर का प्रभारी मंत्री बनाया है।
इस संबंध में मंत्रिमंडलीय सचिवालय की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। भाजपा कोटे के जिन मंत्रियों के पास अभी तक दो जिलों का प्रभार था, उनसे एक जिला ले लिया गया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पटना जिले के प्रभारी मंत्री बने रहेंगे। वहीं दूसरे डिप्टी सीएम विजय सिंह दो जिला भोजपुर और मुजफ्फरपुर के प्रभारी मंत्री थे ।अब सिर्फ मुजफ्फरपुर के प्रभारी मंत्री रहेंगे। जदयू कोटे के तीन मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी और श्रवण कुमार दो दो जिला के प्रभारी मंत्री बने रहेंगे।
नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों का जिला प्रभार
सम्राट चौधरी – पटना
विजय कुमार सिन्हा – मुजफ्फरपुर
विजय कुमार चौधरी – पूर्णिया, नालंदा
बिजेन्द्र प्रसाद यादव – वैशाली
डॉ. प्रेम कुमार – कैमूर
श्रवण कुमार – समस्तीपुर, मधेपुरा
संतोष कुमार सुमन – औरंगाबाद
सुमित कुमार सिंह – सारण
रेणु देवी – सिवान
मंगल पाण्डे – दरभंगा
नीरज कुमार सिंह – कटिहार
अशोक चौधरी – सीतामढ़ी, जहानाबाद
लेशी सिंह – मधुबनी
मदन सहनी – सुपौल
नीतीश मिश्रा – अररिया
नीतीन नवीन – बक्सर
महेश्वर हजारी – खगड़िया
शीला कुमारी – लखीसराय
सुनील कुमार – पूर्वी चंपारण
जनक राम – पश्चिम चंपारण
हरी सहनी – अरवल
कृष्णनंदन पासवान – गोपालगंज
जयंत राज – रोहतास
मो. जमा खान – किशनगंज
रत्नेश सादा – जमुई
केदार प्रसाद गुप्ता – भोजपुर
सुरेन्द्र मेहता – बांका
संतोष कुमार सिंह – भागलपुर
संजय सरावगी – बेगूसराय
डॉ. सुनील कुमार – गया
जिवेश कुमार – नवादा
राजू कुमार सिंह – शेखपुरा
मोती लाल प्रसाद – शिवहर
विजय कुमार गंडल – सहरसा
कृष्ण कुमार मंटू – मुंगेर
इस सूची में कुल 35 मंत्री शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न जिलों का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। इन मंत्रियों की जिम्मेदारी जिले में सरकार की योजनाओं के सही क्रियान्वयन, जनता से संवाद, और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करना होगा।
नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों को सौंपा गया जिला का प्रभार, सम्राट को पटना और विजय सिन्हा को मुजफ्फरपुर की कमान
