logo

जमशेदपुर लोकसभा सीट से झामुमो के प्रत्याशी होंगे समीर मोहंती


जमशेदपुर लोकसभा सीट से झामुमो के प्रत्याशी होंगे समीर मोहंती 
रांची: झामुमो ने जमशेदपुर लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।  यहां उन्होंने बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती को अपना उम्मीदवार बनाया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय के हस्ताक्षर से पत्र जारी कर दोनों उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिए। जमशेदपुर लोकसभा सीट से झामुमो उम्मीदवार बनाए गए समीर मोहंती राजनीति के तपे तपाए खिलाड़ी हैं।  वह निर्दलीय से लेकर आजसू, जेवीएम, भाजपा और झामुमो के बैनर तले राजनीति कर चुके हैं।  2019 में झामुमो उम्मीदवार के रूप में बहरागोड़ा से भाजपा उम्मीदवार कुणाल सारंगी को 60 हजार से अधिक मतों से हरा कर विधानसभा पहुंचें थे।  अब इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी के रूप में जमशेदपुर लोकसभा सीट से उनका मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार विद्युत वरण महतो से होगा।

Subscribe Now