BREAKING NEWS

logo

गांडेय विधानसभा से झामुमो के प्रत्याशी होंगी कल्पना सोरेन


गांडेय विधानसभा से झामुमो के प्रत्याशी होंगी कल्पना सोरेन 
रांची: झामुमो ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए कल्पना सोरेन को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।  29 अप्रैल को कल्पना सोरेन गांडेय से नामांकन दाखिल करेंगी।  मतदान 20 मई को होगा। आपको बता दें कि  गिरिडीह जिले की गांडेय सीट झामुमो विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई है।  31 दिसंबर को विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी कर कहा गया था कि विधायक सरफराज अहमद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।  यह सीट 31 दिसंबर, 2023 से खाली है।

Subscribe Now