logo

रांची में बर्ड की पुष्टि के बाद हालात का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम


रांची में बर्ड की पुष्टि के बाद हालात का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम 
रांची: रांची में बर्ड की पुष्टि के बाद हालात का जायजा लेने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की उच्च स्तरीय टीम दिल्ली से रांची पहुंची।  इस टीम में विशेषज्ञ डॉक्टर्स और महामारी रोग विशेषज्ञ शामिल थे। रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि बर्ड फ्लू से इंसानों के संक्रमित होने का खतरा बेहद कम रहता है बावजूद इसके रांची स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह चौकस है।  उन्होंने कहा कि अच्छी तरह पका कर चिकन खाने से बीमारी फैलने का कोई खतरा नहीं रहता है लेकिन संक्रमित बर्ड को तौलने और उसे बनाने के क्रम में संक्रमण का खतरा जरूर रहता है। राजधानी रांची के होटवार स्थित क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पशुपालन विभाग लगातार दूसरे दिन भी बीमारी की रोकथाम के लिए सक्रिय दिखा।  क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार में आज भी संक्रमण रोकने के लिए चले अभियान में 1012 किलोग्राम कंटिमिनेटेड पॉल्ट्री फीड को नष्ट किया गया।  वहीं, आसपास के क्षेत्रों में संक्रमण की संभावना समाप्त करने के लिए चूना और सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव किया गया। क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र के सहायक निदेशक (कुक्कुट) डॉ कमलेश कुमार पिंगले ने बताया कि आज तीन पशु चिकित्सकों डॉ ललन कुमार, डॉ कमलेश कुमार, डॉ गणेश कुमार महली के नेतृत्व में पशुपालन विभाग की टीम ने दिन भर बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए अभियान चलाया इसके साथ-साथ लोगों को बर्ड फ्लू से जुड़ी जानकारी भी दी गयी।

Subscribe Now