जलपाईगुड़ी। जिले के धुपगुड़ी में शनिवार को सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। रायपाड़ा वार्ड नंबर-2 के निवासी श्रीकांत राय ने अपनी पत्नी सोमा राय की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के बाद रक्तरंजित हथियार लेकर वह करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर धुपगुड़ी थाने पहुंचा और खुद आत्मसमर्पण किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपित को पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर लंबे समय से संदेह और गुस्सा था। सोमा हाल के दिनों में अपने प्रेमी के घर रह रही थी। शनिवार श्रीकांत ने वहां जाकर हमला किया, जिससे मौके पर ही सोमा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा आरोपित











