BREAKING NEWS

स्वास्थ्य सेवा का लाभ समुदाय तक पहुँचाने में आशा का सराहनीय कार्य: अरुण गोविल

स्वास्थ्य सेवा का लाभ समुदाय तक पहुँचाने में आशा का सराहनीय कार्य: अरुण गोविल
मेरठ। मेरठ के भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा एवं सुविधा का लाभ समुदाय तक पहुंचाने में कार्यकत्रियों का कार्य सराहनीय है।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाषचन्द्र बोस प्रेक्षागृह में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आशा सम्मेलन 2024 का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद अरुण गोविल, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कांति प्रसाद, आरसीएच अरविन्द कुमार, मण्डलीय कार्यक्रम प्रबन्धक अम्बरीश कुमार आरएमसीपी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद अरुण गोविल ने कहा कि आशा कार्यकत्रियों का कार्य एवं दायित्व अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। आशाओं ने ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ समुदाय तक पहुँचाने में बहुत सराहनीय कार्य किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी द्वारा आयुष्मान भारत पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आशाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। आशाओं की बढ़ी संख्या में उपस्थिति पर हर्ष व्यक्त किया एवं आशाओं को स्वास्थ्य विभाग की बहुत ही अहम कड़ी है, शासन एवं प्रशासन की विभिन्न योजनाओं में आपका सहयोग प्रसंशनीय है तथा उनके द्वारा अनुशासित ढंग से प्रतिभाग करने पर बधाई देते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने हेतु अथक प्रयास एवं उनके कार्यों की सराहना की। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने कहा कि आज आशा कार्यक्रम को राज्य में 19 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इन वर्षों में आपके उत्साह व निस्वार्थ समर्पण से हमें कोविड-19 नियन्त्रण आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मातृ-शिशु एवं परिवार कल्याण सेवाओं में उत्साहजनक परिणाम प्राप्त हुए है। आशा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से समुदाय के मध्य एक महत्वपूर्ण कड़ी है। विभाग की ओर संचालित समस्त योजनाओं का लाभ जन मानस तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आप आशा पर ही है। आपकी जागरूकता से मिशन को मजबूती मिली हैं।

अपर निदेशक मेरठ मंडल डॉ. बीके शर्मा, डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. सुदेश कुमारी, एसीएमओ डॉ. आरके सरोहा, डिप्टी सीएमओ डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. प्रवीण गौतम, डॉ. विपुल कुमार, अंबरीश कुमार, मनीष बिसारिया, हरपाल सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, राजीव त्यागी, मंजू ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत आशाओं की भूमिका पर जानकारी दी। उत्तम कार्य हेतु प्रत्येक ब्लॉक से तीन सर्वश्रेष्ठ आशाओ को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।

Subscribe Now