पानीपत: पति के साथ दूसरी औरत के फोटो देखकर पत्नी ने लगाई फांसी

पानीपत: पति के साथ दूसरी औरत के फोटो देखकर पत्नी ने लगाई फांसी
पानीपत। पानीपत में एक 29 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।

मृतका की पहचान अर्जुन नगर काबड़ी रोड निवासी सारंगी के रूप में हुई। तीन साल पहले उसकी शादी न्यू रामपुरा कॉलोनी निवासी अंकित के साथ हुई थी। सारंगी के पिता सुशील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी के पहले एक साल तक सब कुछ सामान्य रहा और घर में खुशहाली थी। एक साल पहले सारंगी ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद से ही उनके वैवाहिक जीवन में कड़वाहट घुलनी शुरू हो गई। सारंगी ने अंकित की उस युवती के साथ कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी देखी थीं। जब सारंगी ने इसका विरोध किया और पति को सुधरने के लिए कहा, तो अंकित ने युवती को अपनी गर्लफ्रेंड बताते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

सारंगी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी बहुत परेशान रहने लगी थी। शुक्रवार को उसने मानसिक तनाव और प्रताड़ना से हारकर घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सबसे दुखद पहलू यह है कि सारंगी को आज शनिवार को अपने मायके आना था। परिवार उसका इंतजार कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत की खबर आ गई। थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी विनोद ने बताया कि सारंगी के पिता की शिकायत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है। और शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव मायके वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Subscribe Now