Rashtriya Sagar

करंट की चपेट आकर युवक की मौत


करंट की चपेट आकर युवक की मौत

खूंटी,। रनिया प्रखंड की खटखुरा पंचायत के कुरूत गांव में मंगलवार की शाम बिजली करंट की चपेट में आने से सुरेश सिंह नामक 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सुरेश सिंह स्व पीयून सिंह का पुत्र था। गांव वालों के अनुसार, सुरेश सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह गांव के समीप स्थित एक बिजली पोल पर चढ़ गया। उसी दौरान वह हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना को देखते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने रनिया थाना को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। बुधवार को को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Subscribe Now