BREAKING NEWS

सिरसा: अनियंत्रित कार ने सैर कर रहे पांच लोगों को कुचला, महिला की मौत

सिरसा: अनियंत्रित कार ने सैर कर रहे पांच लोगों को कुचला, महिला की मौत
सिरसा। सिरसा जिले के ऐलनाबाद उपमंडल में अनियंत्रित कार ने सैर कर रहे पांच लोगों को कुचल दिया। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि गांव तलवाड़ाखुर्द निवासी जगमोहन व उसका पड़ोसी परिवार सोमरात रात को भोजन करने के बाद सडक़ किनारे टहल रहे थे। इसी तरह एक अनियंत्रित कार ने उन्हें कुचल दिया, जिससे महिला सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे घटना से पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस की मदद से घायलों को ऐलनाबाद के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला नागरिक अस्पताल सिरसा रेफर कर दिया गया। मृतक महिला की पहचान सोनू पत्नी जगमोहन के रूप में हुई है। मंगलवार को सिरसा के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।मृतक महिला सोनू का सिरसा के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Subscribe Now