BREAKING NEWS

दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में बघौचघाट पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित अभियुक्त को रविवार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद अभियुक्त रवि गोड़ को रविवार को उसके थाना क्षेत्र बघौचघाट स्थित निवास से गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण के अनुसार, वादिनी ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया था कि अभियुक्त रवि गोड़ ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
 विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अभियुक्त के परिवार के सदस्यों ने उनके साथ मारपीट की और धमकाया।
 पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Subscribe Now