बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर बोले सीएम, 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर बनेगा राष्ट्रीय स्तर का संग्रहालय

बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर बोले सीएम, 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर बनेगा राष्ट्रीय स्तर का संग्रहालय


कोलकाता, 26 जून (हि.स.)। कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट स्थित साहित्य सम्राट बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की 189वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज्य की पूर्व तृणमूल सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसका पूरा कार्यकाल तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और पश्चिम बंगाल को पीछे ले जाने में बीता। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद और देशभक्ति जैसे विषय उस सरकार के एजेंडे में कभी नहीं थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य में राष्ट्रवादी सरकार सत्ता में है और राष्ट्रहित से जुड़े सभी कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अपने बजट में घोषणा की है कि 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर का एक संग्रहालय स्थापित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम ढहने की घटना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटनास्थल पर मलबा हटाने का कार्य लगातार बिना रुके जारी है और राहत एवं बचाव अभियान पूरी गंभीरता के साथ चलाया जा रहा है।

Subscribe Now