BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने आंदोलनकारियों से वर्चुअल वार्ता कर समाप्त करवाया धरना

मुख्यमंत्री धामी ने आंदोलनकारियों से वर्चुअल वार्ता कर समाप्त करवाया धरना
देहरादून। जनपद पिथौरागढ़ के जारा जिबली क्षेत्र के ग्रामीण पिछले पांच दिनों से धरने पर थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार काे स्वयं संज्ञान लेकर वर्चुअल वार्ता कर धरना समाप्त करवाया। ग्रामीण जारा जिबली विद्यालय को इंटर कॉलेज बनाए जाने की मांग को लेकर धरने पर थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग के संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद आंदोलनरत ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मुख्यमंत्री के आश्वासन व जिला प्रशासन द्वारा दिए गए भरोसे के बाद जारा जिबली के ग्रामीणों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं उनकी समस्या का संज्ञान लेने व वर्चुअल माध्यम से संवाद कर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिए जाने पर उनका आभार व धन्यवाद व्यक्त किया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री द्वारा लिये गए संज्ञान के बाद उनकी मांग पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही होगी।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, आंदोलनकारी जगदीश धामी, रूप सिंह धामी, रमेश सिंह धामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।

Subscribe Now