हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेटे ने मंगलवार शाम काे घरेलू विवाद में अपने बुजुर्ग पिता की लकड़ी की पाटी से पीट पीट कर बेदम कर दिया। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया जहाँ देर रात मौत हो गई! पुलिस ने बुधवार को आरोपित बेटे नरेश को गिरफ्तार कर लिया है!
सीओ राठ राजीव प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि टोला खंगारन गांव निवासी शिवराम चौधरी (61) राठ कस्बे के अतरौलिया मोहाल मे परिवार सहित रहते थे। किसी बात को लेकर मंगलवार शाम काे हुए विवाद में नरेश ने लकड़ी की पाटी से हमला कर दिया! गंभीर हालत मे नजदीक के सीएचसी राठ घायल शिवराम को ले जाया गया जहाँ हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया!
मेडिकल कॉलेज मे शिवराम चौधरी की मौत हो गई! घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है! अन्य वैधानिक कार्रवाई कराई जा रही है। आरोपित बेटा रिक्शा चलाकर अपने परिवार का जीवन यापन करता है।
हमीरपुर में घरेलू विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, गिरफ्तार
Jun 17 2026 9:50AM
1 मिनट का रीड
481371
17





