उमरिया । मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के ताला मानपुर मार्ग पर सरमनिया मोड़ के पास सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हैदर खान निवासी मानपुर उम्र 40 वर्ष और अनिल रजक पिता पहलू रजक दोनों अपनी बाइक क्रमांक एम पी 54 एम डी 9793 से काम करने ताला जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार क्रमांक एम पी 54 जेड ए 2095 ने सरमानिया मोड के पास बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हैदर खान की मौत घटना स्थल पर ही हो गई और अनिल रजक को ताला पुलिस चौकी के वाहन से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लाया गया, जहां अनिल रजक ने भी दम तोड़ दिया।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में आक्रोश का माहौल बन गया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यदि समय पर एम्बुलेंस और बेहतर उपचार मिलता तो शायद अनिल रजक की जान बचाई जा सकती थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीएचसी मानपुर लंबे समय से डॉक्टरों की कमी, अव्यवस्था और संसाधनों के अभाव से जूझ रहा है। कई गंभीर मामलों में यहां केवल प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को रेफर कर दिया जाता है, जिससे अस्पताल अब “रेफरल सेंटर” बनकर रह गया है।
मानपुर थाना प्रभारी मुकेश मर्सकोले ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर करवाई शुरू कर दी है। शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं कार की भी तलाश की जा रही है।
उमरिया : तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत, समय पर इलाज न मिलने पर परिजन आक्रोशित
May 18 2026 11:01AM
2 मिनट का रीड
275229
18





