रामगढ़। रामगढ़ जिले में बाप बेटे के बीच हुई मामूली विवाद में पिता ने बेटे की हत्या कर दी। यह घटना वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के बड़गांव में घटी है। शुक्रवार की सुबह हुई इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। घटना के संबंध में वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि बड़गांव में सुशील जायसवाल और उनके बेटे संगीत जायसवाल के बीच विवाद हुआ। यह विवाद पैसे के लेनदेन को लेकर होने की बात अभी बताई जा रही है। सुशील जायसवाल ने इस विवाद के बाद अपने बेटे को डंडे से पीटना शुरू किया। उसने इतनी पिटाई कर दी की उसके बेटे संगीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घर के परिजन भी इस हादसे के बाद सदमे में हैं। घटना में पिता भी घायल हो गए हैं। जिसे इलाज के लिए रांची रोड के अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया है। मृतक संगीत कुमार का शव कब्जे में कर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेजने की तैयारी में है।
बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या
Sep 12 2025 1:31PM
1 मिनट का रीड
259275
10





