जोधपुर। शहर की उदयमंदिर पुलिस ने मोहनपुरा पुल के नीचे बुधवार की शाम को एक लोडिंग टैक्सी के बॉक्स में रखी 136 ग्राम एमडी ड्रग को बरामद किया है। इसे लाने वाला भी टैक्सी चालक के साथ था। दोनों इसे आस पास कहीं पर सप्लाई करने वाले थे। आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि यह एमडी मतोड़ा के पल्ली गांव से लाई गई है। अब देने वाले की पुलिस तलाश में जुटी है। पकड़े गए लोडिंग टैक्सी चालक और दूसरे के युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि बुधवार को मुखबिरी सूचना मिली कि मोहनपुरा पुल के नीचे से गुजरने वाली एक लोडिंग टैक्सी में अवैध मादक पदार्थ रखा हुआ है जोकि संभवत : एमडी ड्रग हो सकती है। इस पर पुलिस की टीम ने मोहनपुरा पुल के नीचे कपड़ों की गांठों से भरी लोडिंग टैक्सी को रूकवाया। उसमें सवार दोनों युवकों से पूछताछ किए जाने के साथ गाड़ी के ड्राइवर सीट के पास बॉक्स को चैक किया गया तो उसमें 136 ग्राम एमडी ड्रग मिली। इस पर चालक अजासर चाखू निवासी सुनील को गिरफ्तार किया गय। उसके साथ वाले ने अपना नाम पता एकलखोरी ओसियां निवासी खमूराम होना बताया।
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि पूछताछ में पता लगा कि खमूराम यह एमडी ड्रग लेकर आया था और कहीं सप्लाई करने वाले थे, जगह का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी खमूराम ने बताया कि वह यह एमडी ड्रग मतोड़ा के पल्ली निवासी सुनील से लेकर आया है। अब पुलिस सुनील की तलाश में लगी है।
मतोड़ा से लेकर आए एमडी ड्रग : जोधपुर के आस पास करनी थी सप्लाई
Jun 25 2026 10:00AM
2 मिनट का रीड
544510
11





