BREAKING NEWS

logo

सुलतानपुर : हर्ष फायरिंग के दौरान सिपाही घायल, रेफर


सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना मोतिगरपुर क्षेत्र के ग्राम कर्मजीतपुर में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की गयी। हर्ष हर्ष फायरिंग के दौरान एक साथी पुलिस सिपाही घायल हो गया। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।

क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने मंगलवार को बताया कि बीती रात मोतिगरपुर क्षेत्र के ग्राम कर्मजीतपुर में अंकुर शुक्ला के यहाँ तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की गयी। अंकुर शुक्ला आबकारी विभाग में सिपाही हैं। उनकी पोस्टिंग रायबरेली में है।उनके दो साथी विनीत मिश्रा और सुरेंद्र यादव जो की आबकारी विभाग में रायबरेली में ही उनके साथ सिपाही पद पर पदस्थ है । वे भी आए हुए थे। सुरेंद्र यादव ने अपने लाइसेंस पिस्टल से हर्ष फायर किया जिससे उनके साथी विनीत मिश्रा घायल हो गये । प्राथमिक उपचार के उपरान्त डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर किया । वह खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Subscribe Now