BREAKING NEWS

उड़ीसा के 6 लूटेरे नवादा में गिरफ्तार, कई कांडों का खुलासा

उड़ीसा के 6 लूटेरे नवादा में गिरफ्तार, कई कांडों का खुलासा
नवादा : बिहार के नवादा जिले के हिसुआ-नवादा रोड के बलियारी गांव के समीप स्थित जगदेव पेट्रॉल पंप परिसर में खड़ी मोटरसाइकिल की डिक्की से तीन लाख दस हजार रूपये उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 6 अभियुक्तों को पुलिस ने रविवार को दबोच लिया। छह अभियुक्त पकड़े गये हैं। सभी उड़िसा के रहने वाले हैं.। वे लोग गिरोह बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे।

पकड़े जाने वालों में उड़ीसा के कोइनपुर थाना क्षेत्र के अजय दास, राजेश दास, थामनगर थाना क्षेत्र के देवेंद्र दास, सुरडा थाना क्षेत्र के टी बाला, और टी मारकंडे गोंदारी पोकोटी थाना क्षेत्र के अशोक कुमार दास पकड़े गये हैं। पांच की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच और टी मारकंडे की उम्र 55 वर्ष है।

बिहार के जहानाबाद जिले के कुर्था थाना में भी इनकी संलिप्तता उजागर हुई है। पुलिस के पूछताछ के दौरान सभी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उनके पास से तीरपन हजार रूपये नगद, दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल, दो पायल, दो मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट, एटीएम कार्ड, मास्टर चाभी, ड्राइविंग लाइसेंस, पावर पैक और कई आधार कार्ड बरामद हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि वे खानाबदोश की तरह रहकर घटना को अंजाम दे रहे थे। गया, नवादा, जहानाबाद, पटना, नालंदा आदि जगहों पर जाने की बात कही है। पहाड़ के किनारे, सुनसान जगहों पर या जहां सुरक्षित छिपकर रहने की जगह हो वैसे जगहों पर रहकर घटना को अंजाम दे रहे थे। छिपे हालत में ही पुलिस ने उन्हें नवादा जिले के तुंगी से दबोचा।

Subscribe Now