-2, 9, 16 और 29 जुलाई को चार फेरों में चलेगी विशेष रेल सेवा
रायपुर। रथयात्रा के दौरान पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गोंदिया–पुरी–गोंदिया के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 08801/08802 रथयात्रा स्पेशल का संचालन दोनों दिशाओं में चार-चार फेरों के लिए किया जाएगा, जिससे छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 08801 गोंदिया–पुरी रथयात्रा स्पेशल का संचालन 2, 9, 16 और 29 जुलाई 2026 को होगा। यह ट्रेन गोंदिया से दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर दुर्ग 3:58 बजे तथा रायपुर शाम 5:10 बजे पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 10 बजे पुरी पहुंचेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 08802 पुरी–गोंदिया रथयात्रा स्पेशल 3, 10, 17 और 30 जुलाई 2026 को पुरी से दोपहर 1 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन रायपुर तड़के 3:10 बजे, दुर्ग 4:28 बजे पहुंचते हुए सुबह 7 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, बलांगीर, बरगढ़ रोड, संबलपुर, अंगुल, तालचेर रोड, ढेंकानाल, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड सहित प्रमुख स्टेशनों पर निर्धारित समयानुसार ठहरेगी।
रेलवे ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में 20 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 10 शयनयान, 3 तृतीय एसी, 2 द्वितीय एसी तथा 2 दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड कोच शामिल हैं।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे रथयात्रा के दौरान होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए समय रहते अधिकृत माध्यमों से आरक्षण कराकर ही यात्रा करें।
रथयात्रा पर गोंदिया–पुरी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, रायपुर से 17:10 बजे मिलेगी सुविधा
Jun 30 2026 5:37AM
2 मिनट का रीड
578591
10





