अलवर। शहर के स्कीम नंबर एक में बुधवार देर रात पांच नकाबपोश बदमाश बुजुर्ग दम्पति को बंधक बनाकर घर से लाखों रुपए का कैश और आभूषण सहित कई अन्य सामान लूट ले गए। देर रात करीब 1.30 बजे की घटना हैं। बुजुर्ग दम्पति शहर के चिनार स्कूल के मालिक हैं। घटना से लोगों में भारी आक्रोश हैं। लोगों का कहना हैं कि अलवर में पुलिस का खौफ ही नहीं हैं आये दिन घटनाये हो रही हैं। वही घटना कि सूचना के बाद सीओ शहर अंगद शर्मा, कोतवाल सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जाँच शुरू कर दी।
सीओ का कहना हैं कि पुलिस को सुबह 5 बजे के करीब सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना कि जानकारी जुटाई हैं। सीसीटीवी में 5 नकाबपोश दिख रहे हैं। पुलिस आसपास के फुटेज भी लहंगाल रही हैं जल्द ही अपराधी गिरफ्तार होंगे। पीड़ित बुजुर्ग हरीश चाँद गर्ग ने बताया वह और उनकी पत्नी तारा देवी घर थे। बेटे बहु शादी में गए हुए थे। वह रात को बाथरूम जाने के लिए उठे तो बफमाशों ने उनपर हमला कर गिरा दिया और उन्हें बंधक बनाकर फर्श पर पटक दिया। उसके बाद उनकी पत्नी को भी बंधक बना लिया। फिर बदमाश घर में रखा कैश और आभूषण सहित अन्य सामान लुटकर ले गए। अभी बदमाश क्या क्या ले गए इसकी जानकारी जुटाई जा रही हैं।
बुजुर्ग दम्पति को बंधक बनाकर कैश और आभूषण लुटे
Nov 21 2024 3:59PM
2 मिनट का रीड
213912
6











