यात्रियों के लिए राहत की खबर, दिल्ली मेट्रो के तीन स्टेशन दोबारा खुले

यात्रियों के लिए राहत की खबर, दिल्ली मेट्रो के तीन स्टेशन दोबारा खुले
नई दिल्ली। सुरक्षा कारणों और प्रदर्शनों के चलते बंद किए गए दिल्ली मेट्रो के प्रमुख स्टेशनों में से राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय के गेट शनिवार को अपराह्न 3.44 बजे यात्रियों के लिए खोल दिए गए। हालांकि मध्य दिल्ली के अन्य स्टेशन अभी भी बंद या सीमित रखे गए हैं।

दिल्ली मेट्रो कारपोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) ने एक्स पोस्ट पर बताया कि आज दोपहर 3.44 मिनट पर राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुल दिए हैं।

इसके साथ ही इन तीनों प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर यात्रियों का प्रवेश सामान्य रूप से शुरू हो गया है।

इन स्टेशनों के एंट्री गेट बंद होने के कारण यात्रियों को वैकल्पिक स्टेशनों या दूसरे प्रवेश द्वारों का उपयोग करना पड़ रहा था। अब एंट्री बहाल होने से दैनिक यात्रियों, ऑफिस जाने-जाने वालों और अन्य यात्रियों को काफी राहत मिलेगी तथा भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी। इसके साथ ही आंदोलन कर रहे छात्र आसानी से अपने घर लौट सकेंगे।

Subscribe Now