logo

रतन टाटा का जीवन सभी के लिए प्रेरणा का स्राेत: मुख्यमंत्री


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है ! मुख्यमंत्री ने कहा कि रतन ने राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, 'रतन टाटा का निधन का समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने देश की औद्योगिक प्रगति और सामाजिक विकास के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका दृष्टिकोण, समर्पण और व्यावसायिक कुशलता न केवल टाटा समूह को नई ऊंचाइयों तक ले गई बल्कि राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने रोजगार सृजन, समाज के सशक्तिकरण और नवाचार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।'

Subscribe Now