logo

झारखंड : कांग्रेस ने विस चुनाव में 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की


रांची। कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिये उम्मीदवारों की पहली सूची सोमवार देर रात जारी कर दी है। इस लिस्ट में 21 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।
इनमें जामताड़ा से डॉ. इरफान अंसारी, जरमुण्डी से बादल पत्रलेख,पोड़ैयाहाट से प्रदीप यादव,महागामा से दीपिका पांडे सिंह, बड़कागांव से अंबा प्रसाद साहू, रामगढ़ से ममता देवी, मांडू से जय प्रकाश पटेल, बेरमो से कुमार जय मंगल, झरिया से पूर्णिमा नीरज सिंह, बाघमारा से जलेश्वर महतो, जमशेदपुर पूर्वी से डॉ. अजय कुमार, जमशेदपुर पश्चिमी सेबन्ना गुप्ता, जगन्नाथपुर (एसटी) से सोना राम सिंकु, खिजरी (एसटी) से राजेश कच्छप, हटिया से अजय नाथ शाहदेव, मांडर (एसटी) से शिल्पी नेहा तिर्की, सिमडेगा (एसटी) से भूषण बाड़ा, कोलेबिरा (एसटी) से नमन विक्सल कोंगाड़ी, लोहरदगा (एसटी) से रामेश्वर उरांव और मनिका (एसटी) रामचंद्र सिंह के नाम शामिल हैं।

Subscribe Now