रामगढ़। नशा मुक्ति अभियान को लेकर मैराथन में रामगढ़ के युवाओं ने दौड़ लगाई।
डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज के निर्देश पर गुरुवार को जिला खेल कार्यालय एवं जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा शहर अंतर्गत गांधी चौक से सुभाष चौक तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड का शुभारंभ डीडीसी आशीष अग्रवाल ने किया। उन्होंने डे-बोर्डिंग, खेलो इंडिया प्रशिक्षण केन्द्रों के प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों, आंगनबाड़ी सेविका एवं आम जनों को नशा मुक्ति से संबंधित शपथ दिलाई।
इस अवसर पर एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, भूमि सूधार उप समाहर्ता दिप्ती प्रियंका कुजूर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इन्दु प्रभा खलखो, जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेमरोम, रामगढ़ थाना प्रभारी पीके सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
नशा मुक्ति अभियान को लेकर मैराथन में दौड़े रामगढ़ के युवा











131.jpg)
