BREAKING NEWS

जशपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर तेज रफ़्तार पिकअप ने लोगों को रौंदा, दो की मौत

जशपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर तेज रफ़्तार पिकअप ने लोगों को रौंदा, दो की मौत
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर गम्हरिया में गुरुवार सुबह लगभग एक सड़क दुर्घटना में दो लाेगों की घटना स्थल पर ही माैत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आज सुबह लगभग छह बजे टहलने निकले स्थानीय नागरिकों को एक तेज रफ्तार पिकअप ने कुचल दिया। इस भीषण हादसे में गम्हरिया निवासी लकड़ा मिस्त्री एवं हीरा मिस्त्री की घटना स्थल पर ही माैत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद चालक वाहन सहित घटना स्थल से फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस दल मौके पर पहुंचा और पंचनामा कार्रवाई उपरांत शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपित की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

Subscribe Now