BREAKING NEWS

उपेन्द्र कुशवाहा को राज्यसभा के लिए नामित होने पर रालोमो सदस्यों ने जताया हर्ष

उपेन्द्र कुशवाहा को राज्यसभा के लिए नामित होने पर रालोमो सदस्यों ने जताया हर्ष

सहरसा,।राष्ट्रीय लोक मोर्चा की आवश्यक बैठक मंगलवार को जिला परिषद परिसर मे आयोजित हुई। जिसके अंतर्गत राज्यसभा की सदस्यता के लिए एनडीए की ओर से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को राज्यसभा सदस्य की उम्मीदवारी की घोषणा के लिए बिहार की आम जनता एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा सहित एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त कर आभार जताया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अर्चना आनंद एवं प्रदेश महासचिव जीशू सिंह ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,गृहमंत्री अमित शाह,राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा,चिराग पासवान, जीतन राम मांझी,सम्राट चौधरी सहित एनडीए के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।इस मौके पर प्रदेश महासचिव,चंदन बागची,सीएम झा बौआ,गौरव सिंह,बैजनाथ कुमार विमल,संजीत पासवान, कृष्णदेव मेहता,गोपाल तिवारी,शंभू कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा सहित अन्य मौजूद थे।

Subscribe Now