प्रेमिका बन गई थी शादी में बाधक, प्रेमी ने हत्या कर शव को पेड़ से टांग दिया
मेदिनीनगर : प्रेमिका शादी में बाधक बन गई थी, फिर प्रेमी ने एक खौफनाक साजिश रची और प्रेमिका की हत्या कर शव को पेड़ से टांग दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। मामला पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के सैनी गांव का है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सैनी गांव की रहने वाली रेशम कुमारी नाम की लड़की पिछले कुछ दिनों से घर से गायब थी। दो दिनों पहले परिजनों ने रेशम के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी थी। रेशम का मोबाइल बंद था। पुलिस युवती की तलाश कर रही थी। इस बीच रविवार को ग्रामीणों ने देखा कि गांव से कुछ दूर सुनसान जगह पर एक नीम के पेड़ से एक लड़की का शव लटका हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने शव की पहचान रेशम कुमारी के रूप में की। युवती का शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने फौरन मामले की जानकारी पाटन थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पाटन थाना प्रभारी लाल जी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और युवती के शव को पेड़ से उतारा। युवती के प्रेमी अरविंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है





