BREAKING NEWS

पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण

पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण
देवघर(मधुपुर) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर्यावरण विभाग मधुपुर द्वारा संघ कार्यालय में पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी स्वयंसेवकों के द्वारा वृक्षारोपण तथा वृक्षों को बचाने का संकल्प लिया गया। मौके पर नगर संघचालक कैलाश पति जी ने कहा कि पेड़ मिट्टी वायु और पानी का आधार है यदि पेड़ों की संख्या कम होगी तो पर्यावरण भी असंतुलित होगा। इसलिए पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए पेड़ों को भी बचा कर रखना होगा। हमें स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना होगा।
कार्यक्रम में माननीय नगर संघचालक कैलाशपति जी, जिला कार्यवाहक बालकिशन जी, सह नगर कार्यवाहक घनश्याम जी,घनश्याम चौधरी जी, एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक एवं राष्ट्रवादी युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष रवि सोनू झा, अनिल जी आदि स्वयंसेवक मौजूद थे।

Subscribe Now