देवघर जेल में बंद कुख्यात अपराधी बाबा परिहस्त की जेल में मौत
देवघर : जिले का कुख्यात अपराधी बाबा परिहस्त की जेल में मौत हो गयी है।आपको बता दें कि देवघर जेल में बंद बाबा परिहस्त को खून की उल्टी होने लगी थी। जिसके बाद उसे आज सुबह तड़के तीन बजे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जेल अधीक्षक सत्येन्द्र चौधरी के मुताबिक रात करीब तीन बजे बाबा की तबीयत अचानक बिगड़ गयी और उसे एक बार उल्टी हुई।इसके बाद हम लोग उसे तुरंत सदर अस्पताल ले गये जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार देवघर जेल में बुधवार रात बाबा परिहस्त गैंग की पार्टी चल रही थी।पार्टी में शराब भी चल रहा था।पार्टी के दौरान ही कुख्यात बाबा परिहस्त की तबीयत बिगड़ी और वहीं पर गिर गया।जेल प्रशासन ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।कुख्यात बाबा परिहस्त की मौत हार्ट अटैक से हुई है या फिर पार्टी के दौरान शराब में जहर देने से हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पायेगा।





