घर से निकली नाबालिग लापता, सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज

घर से निकली नाबालिग लापता, सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज
किशनगंज। शहर के डुमरिया भट्टा क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिजनों ने शनिवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की शुक्रवार को घर से यह कहकर निकली थी कि वह पास में ही जा रही है। देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला।

काफी प्रयास के बाद भी लड़की का पता नहीं चलने पर परिजन सदर थाना पहुंचे और उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष निसार अहमद ने बताया कि नाबालिग लड़की की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय है। आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई है तथा विभिन्न संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही लड़की का पता लगाने का भरोसा जताया है।

Subscribe Now