BREAKING NEWS

संदिग्ध हालात में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध हालात में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
धनबाद। धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र स्थित ऐना तालाब के पास एक घर की आंगन में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की लाश मिली है। शव की पहचान चालो भुइंया के रूप में कई गई है।

बताया जा रहा है कि मृतक दिहाड़ी मजदूर करता था और घटना के समय वह घर पर अकेला था, उसकी पत्नी छठ पूजा के लिए अपने मायके गई हुई थी।

स्थानीय लोगों ने शव देख पुलिस को इसकी सूचना दी। झरिया पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और सभी पहलुओं पर जांच करने की बात कह रही है।

Subscribe Now