जलपाईगुड़ी। जिले के राजगंज ब्लॉक के पानीकौड़ी ग्राम पंचायत के फटापुकुर संलग्न डांगापाड़ा इलाके में झाड़-फूंक के नाम पर बेरहमी से पिटाई करने के बाद एक व्यक्ति की मौत से बुधवार को स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। मृतक का नाम क्षितेन राय (55) है।
परिवार के अनुसार, शुक्रवार को क्षितेन का तबीयत खराब होने पर उन्हें राजगंज ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर किया गया। वहां से सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में भी इलाज कराया गया, लेकिन कई जांचों के बावजूद कोई स्पष्ट बीमारी सामने नहीं आई, जिसके बाद उन्हें घर वापस ले आया गया। इसके बाद मंगलवार को झाड़-फूंक का सहारा लिया गया। बीमार क्षितेन को सुखानी के साहेबपाड़ा इलाके के एक ओझा के पास ले जाया गया।
परिवार का आरोप है कि भूत-प्रेत का असर खत्म करने के नाम पर ओझा ने उनकी पत्नी के सामने ही क्षितेन को बेत से कई बार पीटा। पिटाई के बाद देर रात उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। राजगंज थाने में दो कबीराजों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
झाड़-फूंक के नाम पर बेरहमी से पिटाई, व्यक्ति की मौत
Jun 17 2026 10:15AM
2 मिनट का रीड
481650
6





