जलपाईगुड़ी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 24 मार्च को माटियाली ब्लॉक के मंगलबाड़ी बस्ती स्थित सेंट लूसी कैथोलिक चर्च पहुंचेंगी। यहां वह बिशप और चर्च कमेटी के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगी। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई है।
रविवार को नागराकाटा विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार संजय कुजूर ने चर्च पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चर्च कमेटी के सदस्यों से बातचीत कर तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
सूत्रों के अनुसार, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी चर्च परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
चालसा में ममता बनर्जी का दौरा, 24 मार्च को सेंट लूसी चर्च में अहम बैठक
Mar 22 2026 3:34PM
1 मिनट का रीड
605435
30





