पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार
जलपाईगुड़ी,। भोरेर आलो थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी से पहले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मालदा जिले के निवासी हसमत शेख और राजगंज के निवासी लियाकत अली के रूप में हुई है।तस्कर के कब्जे से करीब 350 ग्राम ब्राउन शुगर और एक स्कूटी बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ की तस्करी होने वाली है। इस आधार पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात राजगंज ब्लॉक के आमबाड़ी राज्य सड़क के मोटागछ इलाके में दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। दोनों की तलाशी के दौरान उसके पास मिले पैकेट से करीब 350 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस के अनुसार, मालदा से हसमत ब्राउन शुगर लाकर राजगंज में लियाकत को सौंप रहा था। दोनों आरोपितों को शनिवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।





