BREAKING NEWS

एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, फरीदाबाद में चूरा पोस्त सहित तस्कर गिरफ्तार

एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, फरीदाबाद में चूरा पोस्त सहित तस्कर गिरफ्तार

फरीदाबाद। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट ने 3 किलो 450 किलोग्राम चूरा पोस्त सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान मेहरचंद निवासी गांव राखौता के रुप में हुई है।

 इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंचार्ज यूनिट फरीदाबाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने शनिवार को बताया कि यूनिट में उपस्थित सहायक उप-निरिक्षक बिजेन्द्र सिंह को एक गुप्त सुचना मिली कि मेहरचंद ने होडल-पलवल रोड पर शेरे पंजाब नाम से होटल कर रखा है, जहां वह होटल की आड़ मे अवैध रूप से नशीला पदार्थ चूरा पोस्त बेचने का काम करता है जिसने होटल के कमरा में काफी मात्रा मे चुरा पोस्ट बेचने के लिए रखा हुआ है। 

पुलिस टीम ने सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को नशीले पदार्थ सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से तीन किलो 450 ग्राम नशीला पदार्थ चुरा-पोस्त बरामद हुआ।

Subscribe Now