वाराणसी । कुश्ती संघ के विवादित और महाबली अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
निलंबित कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्हें 12 जनवरी को रात में कई बार कॉल करके उन्हें और बृजभूषण शरण सिंह को बम से उडाने की धमकी दी गई है। उल्लेखनीय है, बृजभूषण शरण सिंह सशक्त और ताकतवर नेता है। उत्तर प्रदेश में उनकी तूती बोलती है। उनकी ताकत के आगे कोई आदमी बोलता नहीं है। उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस धमकी को लेकर लोगों मे आश्चर्य है।
महाबलियों को मिली बम से उडाने की धमकी





