आसनसोल। .आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में मंगलवार को दोल पूर्णिमा तथा होली के अवसर पर बर्नपुर के त्रिवेणी मोड मैदान में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक अग्निमित्रा पाल के पिता अशोक राय तथा उनकी माता जी भी मौजूद रहे। साथ ही आसनसोल दक्षिण मंडल एक तथा दो के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान विधायक ने होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया।
अग्निमित्रा ने कहा कि दोल पुर्णिमा तथा होली के पावन अवसर पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली का त्यौहार शांति और समृद्धि का त्यौहार है। उन्होंने सभी की सुख समृध्दि और कुशलता की कामना की।
होली के गीतों पर जमकर नाची आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल
Mar 3 2026 3:38PM
1 मिनट का रीड
1224332
70





