मेदिनीपुर। केशपुर–मेदिनीपुर राज्य सड़क पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर शुक्रवार सुबह क्षेत्र में तनाव फैल गया। मृत युवक का शव सड़क पर रखकर स्थानीय लोगों ने खुलसाई मोड़ क्षेत्र में भागीरथपुर–राधानगर मार्ग को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर को केशपुर–मेदिनीपुर सड़क के पास आकुंदी गोलाघर इलाके में शेख मेहमदुल इस्लाम नामक युवक गंभीर रूप से रक्तरंजित अवस्था में मिला था। उसके पास ही उसकी मोटरबाइक गिरी हुई पाई गई। स्थानीय लोगों और परिवारजनों ने उसे तुरंत केशपुर ग्रामीण अस्पताल, फिर मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज, और गंभीर स्थिति को देखते हुए एसएसकेएम अस्पताल, कोलकाता भेजा गया, जहां अगले दिन उसकी मृत्यु हो गई।
परिवार का आरोप है कि मेहमदुल की सुनियोजित हत्या की गई है। परिजनों के अनुसार, घटना के दिन वह अपने किसी अतिथि के साथ केशपुर गया था और घर लौटते समय किसी ने उसे मारकर सड़क किनारे फेंक दिया। परिवार का यह भी कहना है कि हाल के दिनों में उसके घर में पारिवारिक तनाव चल रहा था, जिससे संदेह और गहरा हो गया है।
गुरुवार रात शव गांव पहुंचते ही परिवार और स्थानीय लोग क्षुब्ध हो उठे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर अवरोध शुरू कर दिया और घटना की निष्पक्ष व त्वरित जांच की मांग की। अवरोध के कारण घटाल थाना अंतर्गत मार्गों पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।