रोमानिया में भारत का दमदार प्रदर्शन, साेनीपत के सागर बने बेस्ट फाइटर

रोमानिया में भारत का दमदार प्रदर्शन, साेनीपत के सागर बने बेस्ट फाइटर
सोनीपत : देश रोमानिया में 22 से 24 मई 2026 तक आयोजित आठवीं वर्ल्ड क्वानकीड़ो इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में भारत की 10 सदस्यीय टीम ने भाग लिया, जिसमें हरियाणा के समालखा स्थित यामिन इंटरनेशनल स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी सागर ने कांस्य पदक जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की। 
इनको बेस्ट फाइटर चुना गया। 
टीम इवेंट मुकाबलों में भारत का पहला मुकाबला इटली से हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद फ्रांस के खिलाफ हुए मुकाबले में सागर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फ्रांस के खिलाड़ी को नॉकआउट कर दिया।
पूरे टूर्नामेंट में यह एकमात्र नॉकआउट रहा, जिसके चलते सागर को प्रतियोगिता का बेस्ट फाइटर चुना गया। ग्रुप अंक प्रणाली के आधार पर भारत को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में पहला स्थान रोमानिया, दूसरा स्थान फ्रांस, तीसरा स्थान भारत तथा चौथा स्थान इटली को मिला। भारतीय टीम की ओर से हरियाणा के सागर और बिहार के रवि ने शानदार भागीदारी निभाई तथा दोनों खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किए।


Subscribe Now