वाराणसी। कोलकाता रेप-मर्डर केस के विरोध में शनिवार को यहां छात्राएं भी सड़क पर उतर आई। मैदागिन बुलानाला स्थित अग्रसेन कन्या पीजी कालेज की छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ प्रदर्शन कर बलात्कारी हत्यारे को फांसी देने की मांग की। छात्राओं ने हस्तलिखित तख्तियां लहराते हुए कहा कि न्याय के लिए आरोपित को फांसी देना अनिवार्य है। महिलाओं के खिलाफ अन्याय रूकना चाहिए।
उधर, कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर बीएचयू सरसुंदर लाल चिकित्सालय में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल लगातार पांचवें दिन जारी रही। अस्पताल के लगभग एक हजार रेजिडेंट सुबह से ही कोलकाता की घटना को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे है। हड़ताल से ओपीडी, सर्जरी और वार्डों की व्यवस्था के साथ इमरजेंसी सेवा भी प्रभावित है। इमरजेंसी और ओपीडी में मरीज दर्द से बेहाल है। कई मरीजों ने हड़ताल को लम्बा खिंचता देख निजी अस्पतालों का सहारा लिया।
इसके पहले शुक्रवार देर शाम रेजिडेंटों ने अपने बांहों पर काली पट्टी बांधकर कैंडिल मार्च किया। हड़ताल को आल इंडिया फेडरेशन आफ डॉक्टर एसोसिएशन के साथ सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक भी समर्थन दे रहे है।
कोलकाता रेप-मर्डर केस के विरोध में छात्राएं सड़क उतरी, प्रदर्शन कर जताया आक्राेश
Aug 17 2024 12:12PM
1 मिनट का रीड
600677
33





