BREAKING NEWS

कानपुर पुलिस मुठभेड़ में दाे लूटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में गाेली लगी

कानपुर पुलिस मुठभेड़ में दाे लूटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में गाेली लगी
कानपुर,। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के नौबस्ता थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस और लुटेरों बीच मुठभेड़ हो गई। घटना में एक बदमाश के पैर पर गोली लगी, जबकि दूसरे बदमाश को दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ लिया। लुटेरों ने एक महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि शिवराजपुर के काकूपुर गांव में रहने वाले अरुणेश कुमार बाजपेई की पत्नी सुनीता बीती गुरुवार को यशोदा नगर में रहने वाले अपने भाई शुभम के घर आई थीं। दोपहर के समय ऑटो से वापस लौट रही थी, तभी देवकीनगर चौराहे के पास पीछे से आए एक बाइक पर दो सवार लूटेरों ने झपट्टा मारकर उनकी चेन लूटकर फरार हो गए थे।

घटना के बाद पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को एक सूचना पर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने के उद्देश्य से इलाके में नाकेबंदी की गई। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई , जिसमें एक बदमाश एक के पैर पर गोली लगी। जबकि दूसरे बदमाश को भागने के दौरान पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों लुटेरों की पहचान कल्याणपुर निवासी आशीष और करण के रूप में हुई है। दोनों के पास से दो तमंचा बरामद हुआ हैं। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

Subscribe Now