BREAKING NEWS

झाड़ग्राम में हाथी की मौत, करेंट लगने की आशंका

झाड़ग्राम में हाथी की मौत, करेंट लगने की आशंका
झाड़ग्राम। पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले में एक निजी गेस्टहाउस के आम के बागान में आम खाने पहुंचे एक वयस्क हाथी की मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह शालबनी इलाके में हुई। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि हाथी की मौत करंट लगने से हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गेस्टहाउस के आम के बागान के चारों ओर बिजली के तारों की बाड़ लगाई गई थी। सोमवार को उसी इलाके में एक हाथी को आम खाते देखा गया था। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने बागान में हाथी का शव देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि हाथी की सूंड पर जलने के निशान पाए गए हैं, जिससे करंट लगने की आशंका और मजबूत हो रही है। सूचना मिलने पर झाड़ग्राम वन विभाग के अधिकारी, लोधाशुली रेंज के कर्मचारी और झाड़ग्राम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। झाड़ग्राम के डीएफओ उमर इमाम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

वन विभाग ने बताया कि शालबनी इलाके में लंबे समय से हाथियों की आवाजाही रहती है। कुछ दिन पहले पांच हाथियों का एक दल भी इस क्षेत्र में आया था। आशंका है कि मृत हाथी उसी दल का सदस्य था। हाथी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस बीच क्षेत्र के भाजपा विधायक लक्ष्मीकांत साव भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हाथी की मौत कैसे हुई, इसकी पूरी जांच कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो

Subscribe Now