नियमों का उल्लंघन करने पर 37 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

नियमों का उल्लंघन करने पर 37 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित
मुरादाबाद : सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने एक महीने में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 37 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निलंबित कर दिए हैं। अब अगले तीन माह तक निलंबित लाइसेंस धारक चालक कोई भी वाहन नहीं चला सकेंगे।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और शराब पीकर वाहन चलाने पर की गई है। विभाग द्वारा ऐसे मामलों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

आरआई पवन कुमार सोनकर ने सोमवार को बताया कि सबसे ज्यादा भारी वाहन चालकों के डीएल निलंबित किए गए हैं। जिन चालकाें के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं वे तीन माह तक वाहन नहीं चला सकेंगे। निलंबन की अवधि के दौरान नियमों का दोबारा उल्लंघन करने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को स्थायी रूप से निरस्त किया जाएगा।

Subscribe Now