यमुनानगर। यमुनानगर में दहेज प्रताड़ना और घरेलू उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के सदस्यों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2021 में अंबाला निवासी तिलक राज के साथ हुआ था। विवाह के समय उसके परिवार ने अपनी क्षमता के अनुसार पर्याप्त दहेज दिया, लेकिन कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त मांगों को लेकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि उससे मोटरसाइकिल, नकद राशि और सोने के आभूषण लाने के लिए दबाव बनाया जाता था। मांग पूरी न होने पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और कई बार मारपीट भी की गई। उसने आरोप लगाया कि एक घटना के दौरान उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
पीड़िता ने यह भी कहा कि उसे कई बार घर से बाहर रखा गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।महिला के अनुसार जून 2025 में हुई एक घटना में उसके साथ गंभीर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह अपने मायके पहुंची और उपचार कराया। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उसका दहेज अपने पास रख लिया और लौटाने से इंकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यमुनानगर:दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति व ससुरालियाें पर मामला दर्ज
Mar 25 2026 1:00PM
2 मिनट का रीड
1223738
112





