BREAKING NEWS

जिले के छात्र श्रवण कुमार का चयन U 17 बिहार टीम में शामिल.8-11 जनवरी तक बाड़मेर में प्रदर्शन

जिले के छात्र श्रवण कुमार का चयन U 17 बिहार टीम में शामिल.8-11 जनवरी तक बाड़मेर में प्रदर्शन
सहरसा। 69 th राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता U 17 बालक वर्ग में सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय मोहनपुर के छात्र श्रवण कुमार का चयन कर बिहार टीम में शामिल किया गया है। बिहार टीम के साथ 8 जनवरी से 11 जनवरी तक राजस्थान के बाड़मेर में अपना प्रदर्शन करेगा। नेटबॉल के इस टीम में बिहार के कोच राजकिशोर गुप्ता मध्य विद्यालय मोहनपुर के शारीरिक शिक्षक हैं एवं अनिरुद्ध कुमार महेंद्र उच्च विद्यालय जिरादेई सिवान के शारीरिक शिक्षक है। इन दोनों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

 इनको राष्ट्रीय स्तर पर चयन से सहरसा के डीडीसी संजय कुमार निराला, जिला खेल पदाधिकारी श्री वैभव कुमार ने ढेर सारा आशीर्वाद और शुभकामना दिए।नेटबॉल के सचिव सह शारीरिक शिक्षक मध्य विद्यालय मोहनपुर राज किशोर गुप्ता का कड़ी मेहनत का परिणाम है कि प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी सहरसा से जा रहे हैं।संरक्षक प्रमोद कुमार झा के दिशा निर्देश में नेटबॉल आगे बढ़ रहा हैं।खिलाड़ी के इस चयन से नेटबॉल संघ के जिला संयोजक सह मोहनपुर ग्राम पंचायत मुखिया संजीव कुमार जायसवाल चौधरी द्वारा बीच बीच में खिलाड़ी को पुरस्कार से सम्मानित करने से बच्चों में अच्छा करने की लालसा बढ़ता है और वे अच्छा कर रहे हैं।अध्यक्ष आनंद कुमार झा,कोषाध्यक्ष सह प्रशिक्षक ब्रजेश कुमार का भी बहुत योगदान रहता है।

Subscribe Now