देवघर : जिला शिक्षा पदाधिकारी माधुरी मिश्रा ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के आदेश के आलोक में देवघर जिलांतर्गत वर्ष 2015--16 में शिक्षक नियुक्ति में घोर अनियमित बरतने एवं फर्जीवाड़ा करने के मामले में तत्कालीन प्रभारी लिपिक सदानन्द ठाकुर जो जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय देवघर प्रतिनियुक्त थे उन्होंने नियम को ताक पर रखकर अवैध शिक्षक की नियुक्ति की। जिसकी जानकारी आरडीडी दुमका के द्वारा जांच रिपोर्ट में पता चला। उसके रिपोर्ट के आधार पर डीईओ ने नगर थाना में फर्जीवाड़ा की प्राथिमिकी दर्ज हेतु नगर थाना में शिकायत दिया हैं। उसके आधार पर नगर थाना में प्राथिमिकी दर्ज की गई हैं। और मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं। विदित हो कि लिपिक श्री ठाकुर जो वर्तमान में शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय बरहेट,साहेबगंज से लिपिक के पद से सेवानिवृत्त हो चुका हैं।
शिक्षक नियुक्ति फर्जीवाड़ा को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दर्ज कराई प्राथिमिकी
Oct 12 2020 6:14PM
1 मिनट का रीड
258861
4





