दक्षिण दिनाजपुर। दक्षिण दिनाजपुर जिले में एक बैंक में आग लगने से हड़कंप अफरा-तफरी मच गई। घटना बंगीय ग्रामीण विकास बैंक की खां-पुर शाखा में हुई। बुधवार को बैंक में आग लगने से दहशत फैल गई।
बुधवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर बालुरघाट से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बैंक सूत्रों के मुताबिक, कुछ दस्तावेज़ और कंप्यूटर जल गए हैं, हालांकि, बैंक प्रबंधन ने दावा किया है कि बैंक का वॉल्ट सुरक्षित है।
बैंक अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं। आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है। दमकल सूत्रों के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना से बैंक ग्राहकों में भी बेचैनी फैल गई है।