BREAKING NEWS

सिहोरा मंदिर मस्जिद विवाद के जेल में बंद आरोपित की तबीयत बिगड़ी, जबलपुर रेफर

सिहोरा मंदिर मस्जिद विवाद के जेल में बंद आरोपित की तबीयत बिगड़ी, जबलपुर रेफर
जबलपुर। मध्य प्रदेश के सिहोरा में बीते गुरुवार को मंदिर-मस्जिद विवाद के बाद हुए पथराव मामले में हिरासत में लेकर जेल भेजे गए मन्दिर समिति के प्रमुख आरोपित बनवारी की तबियत मंगलवार की रात्रि अचानक बिगड़ गई।

बंदी की हालत गंभीर होने पर जेल प्रशासन द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार कराया गया, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया।

जेल प्रशासन का कहना है कि आरोपित की तबीयत बिगड़ने की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है और पूरे मामले की जानकारी न्यायालय को भी भेजी जा रही है।

उधर, दंगा मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य आरोपितों से पूछताछ कर घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में लगी है। प्रशासन ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है।

Subscribe Now